
रीवा जिले में अब तक 473.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
रीवा (मध्य प्रदेश):रीवा जिले में पिछले तीन दिनों से सभी तहसीलों में अच्छी वर्षा हो रही है। वर्षा के कारण धान की रोपाई में तेजी आयी है। जिले में 31 जुलाई को 39.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन तहसील गुढ़ में 45 मि.मी., मऊगंज में 86.2 मि.मी., हनुमना में 58.4 मि.मी., तथा हुजूर तहसील में 56.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 473.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख जीपी सोनी ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक तहसील रीवा हुजूर में 487.3 मि.मी., रायपुर कर्चुलियान में 336.4 मि.मी., गुढ़ में 592 मि.मी., सिरमौर में 389.8 मि.मी., त्योंथर में 490 मि.मी., मऊगंज में 553.6 मि.मी., हनुमना में 735.8 मि.मी., सेमरिया में 429 मि.मी., मनगवां में 399, जवा में 404 मि.मी. तथा नईगढ़ी तहसील में 388 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 488.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। रीवा जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1044.6 मि.मी. है।
