सीतामढ़ी

सोनबरसा एवं बोखड़ा में 16 मई को पैक्स चुनाव, शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतज़ाम

 सोनबरसा एवं बोखड़ा में 16 मई को पैक्स चुनाव, शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतज़ाम

 

सीतामढ़ी (विशाल समाचार): सोनबरसा एवं बोखड़ा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) निर्वाचन 2025 के लिए मतदान 16 मई को संपन्न होगा। मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा। सोनबरसा प्रखंड में कुल 6 मतदान केंद्र जबकि बोखड़ा में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 

मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सोनबरसा में प्रखंड परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय के हॉल में तथा बोखड़ा में प्रखंड कार्यालय के सभागार में मतगणना का कार्य संपन्न होगा।

 

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो दो पालियों में कार्य करेगा — पहली पाली सुबह 6:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1:00 बजे से रात 8:00 बजे तक। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06226-250316 है।

 

निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। सभी गश्ती दलों को सतत भ्रमणशील रहते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

विधि व्यवस्था की संपूर्ण ज़िम्मेदारी उप विकास आयुक्त श्री मनन राम एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मोहम्मद नजीब अनवर को सौंपी गई है।

 

जिला प्रशासन ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button