
मानसून पूर्व तैयारियों की विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
बाढ़ की स्थिति में जान-माल की हानि से बचाव के लिए प्रशासन सतर्क रहे – विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार
पुणे,: मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। ऐसे में बाढ़ जैसी आपात स्थितियों में जान-माल की हानि टालने के लिए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहकर पूर्व नियोजन करना चाहिए, ऐसा निर्देश विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार ने दिया है।
वे मंगलवार को पुणे विभागीय आयुक्तालय में आयोजित मानसून पूर्व विभागीय आढाव बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कोल्हापुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक सुनील फुलारी, पिंपरी-चिंचवड़ मनपा आयुक्त शेखर सिंह, पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल, सार्वजनिक बांधकाम विभाग के मुख्य अभियंता अतुल चव्हाण, पुणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, निवासी उपजिलाधिकारी ज्योति कदम सहित सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर जिलों के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।


