इटावा

दर्पण पोर्टल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।

दर्पण पोर्टल विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।

इटावा (विशाल समाचार)बैठक में सर्वप्रथम विद्युत विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांग पेंशन, जल जीवन मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, गौ संरक्षण, मत्स्य विभाग, पोषण अभियान, निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, श्रम विभाग, ओ0डी0ओ0पी0, समाज कल्याण विभाग, सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की।

विद्युत विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने विद्युत एक्शियन को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में विद्युत लोड अत्यधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर खराब की समस्या ज्यादा हो रही है इसको ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मर को समय से बदलना सुनिश्चित करें साथ ही साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई कम दी जा रही है इससे ग्रामीणों को अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है तथा विद्युत आपूर्ति का समय बढ़ाया जाए। उन्होंने आर0ई0डी0 को भवन निर्माण एवं सड़क निर्माण के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देश दिए कि पेंशन के लिए जो पात्रता की शर्तें हैं उसी के आधार पर उन्हीं लाभार्थियों को लाभ दिया जाए। उन्होंने संस्कृत पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि पर्यटन विभाग के सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाएं जिसपर पर्यटन अधिकारी द्वारा बताया गया कि 9 कार्य पूर्ण होंने थे जिसमें 6 कार्य पूर्ण हो चुके हैं बाकी कार्यों को जून तक करा दिया जाएगा। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय का कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सेम बच्चों को अधिक से अधिक चिन्हित किया जाए एवं उनका इलाज कराया जाए तथा उनको पोषण माह समय से दिया जाए तथा उनकी संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला कार्यक्रम अधिकारी से समन्वय करके आंगनवाड़ी से फॉर्म भरवाकर योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने सेतु निर्माण के अंतर्गत रामनगर फाटक का कार्य जून तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए ओ0डी0ओ0पी0 में चिन्हित लाभार्थियों का चयन करके उन्हें योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सामूहिक विवाह का लक्ष्य जल्द ही पूर्ण कराया जाए एवं वृद्धा आश्रम का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार ही कार्य किया जाए एवं अपना अपना इंडिकेटर बढ़ाया जाए एवं जनपद की रैंकिंग में सुधार लाया जाए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार, डी0डी0 कृषि आर0एन0 सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button