नशे से मुक्त होने के लिए उपचार की है नि:शुल्क सुविधा
रीवा (विशाल समाचार)रीवा में नशे के आदी व्यक्तियों को नशे से मुक्त करने के लिए उपचार की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। इस संबंध में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे ने बताया कि निवेदिता कल्याण समिति रीवा द्वारा नशामुक्ति केन्द्र संचालित किया जा रहा है। यह केन्द्र निराला नगर में सरस्वती स्कूल के पास संचालित है। इसमें 15 व्यक्तियों के भर्ती होने की आवासीय सुविधा उपलब्ध है। नशे से पीड़ित व्यक्ति को आवास और भोजन के साथ-साथ दवाईयाँ एवं परामर्श नि:शुल्क प्रदान किया जाता है। संस्था का संचालन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से प्राप्त अनुदान से किया जा रहा है। नशे से पीड़ित व्यक्ति को नशे से मुक्त कराने के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है। संस्था में प्रवेश लेने के लिए इसके संचालक श्री रमजान मोहम्मद से मोबाइल नम्बर 9981248756 पर संपर्क किया जा सकता है।