इटावा

राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं।

राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं।

शिवराज सिंह राजपूत इटावा

 

इटावा : राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य माननीय श्रीमती पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना।

जनसुनवाई के दौरान 11 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मा. सदस्य द्वारा मौके पर 01 शिकायत का निस्तारण किया गया एवं उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शेष 10 प्रकरणों का 15 दिन के अंदर निस्तरण किया जाए।

मा. सदस्य ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं/ शिकायतों से रुबरू होते हुए कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें, जिससे समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर- उधर भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान प्रत्येक दशा में कायम रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बहन- बेटियों के मान सम्मान को बनाये रखने के लिए उनकी सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर का संचालन कर रही है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला एवं बालिका के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वह बे-झिझक इन टोल फ्री नम्बर का उपयोग कर शिकायत कर सकती है। यदि उनको समय से न्याय नही मिलता है तो वे राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे प्रकरणों पर निश्चित ही महिला आयोग से समस्या से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को न्याय मिलेगा।

उन्होंने जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में आरो ठीक कराने व साफ-सफाई कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजन द्वारा कैंप लगाने के निर्देश दिए, जिसपर दिव्यांगजन अधिकारी द्वारा बताया गया कि समस्त विकास खण्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं एवं पात्रों को लाभ दिया जा रहा है साथ ही मा. सदस्य ने कहा कि शादी अनुदान में दिव्यांग को आच्छादित किया जाए। उन्होंने ए.बी.एस.ए. को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चों के पंजीकरण की संख्या बढ़ाई जाए।

उन्होंने कहा जनसुनवाई की बैठक के दौरान अधिकारी अपने पिछले कार्यों के बारे में अवश्य बताएं एवं लिखित में लेकर आए। उन्होंने अस्पताल में महिला की सुरक्षा को लेकर प्रश्न किया, उन्होंने कहा कि महिला अस्पताल में रात के समय सुरक्षा ज़रूरी है।

उक्त अवसर पर सी.ओ.जसवन्तनगर आयूषी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, नायब तहसीलदार प्रीति सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पीड़ित महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button