सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में विश्व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर किशोरियों के लिए कार्यशाला आयोजित

सीतामढ़ी में विश्व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर किशोरियों के लिए कार्यशाला आयोजित

 

सीतामढ़ी :  विश्व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में पीएमश्री कमला बालिका उच्च विद्यालय एवं एमआरडी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीओ (आईसीडीएस) कंचन कुमारी गिरि द्वारा विषय प्रवेश के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में फैली चुप्पी और भ्रांतियों को तोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और उनके आत्मविश्वास पर माहवारी स्वच्छता के प्रभावों को रेखांकित किया तथा परिवार में इस विषय पर संवाद की आवश्यकता को भी प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना, उनसे जुड़ी झिझक को दूर करना और स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस कंचन कुमारी गिरि ने आशा व्यक्त की कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव की गति तेज होगी। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने भी अपने अनुभवों और चुनौतियों को खुलकर साझा किया, जिससे यह मंच आपसी संवाद और समझदारी का केंद्र बन गया। प्रशिक्षकों के रूप में सदर अस्पताल सीतामढ़ी की मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनाली कुमारी और न्यूट्रीशन काउंसलर प्रियंका कुमारी ने माहवारी से जुड़ी स्वच्छता, संक्रमण से बचाव, उचित पोषण एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर व्यापक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सभी छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्हें मौके पर मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) किट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहू, डीपीआरओ कमल सिंह, डीपीएम एजाजूल अंसारी, डीसीएम देवजीत चक्रवर्ती, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, सीडीपीओ संध्या कुमारी एवं कामिनी कुमारी, डीसी रुपम कुमारी, केंद्र प्रशासक शबनम कुमारी, साक्षरता अभियान से जुड़ी मधु, और शिक्षक राम नारायण पासवान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button