इटावा

28वीं अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

28वीं अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

विशाल समाचार संवाददाता इटावा 

 

इटावा में आज दिनांक 28 मई 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय नाथ त्रिपाठी द्वारा 28वीं अंतर्जनपदीय पुरुष एवं महिला पुलिस बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025 का उद्घाटन किया गया। इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन के 09 जनपदों—इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहगढ़, कन्नौज, जालौन, झांसी एवं ललितपुर—की पुलिस टीमों ने भाग लिया।

 

समारोह के दौरान सभी टीमों ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट कर मान प्रणाम किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button