
जिलाधिकारी ने की सात निश्चय एवं सात निश्चय पार्ट-2 योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी
जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में सात निश्चय तथा सात निश्चय पार्ट-2 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीडीसी मनन राम, एडीएम आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडे, निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण, डीपीआरओ कमल सिंह, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता,सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी ने हर घर नल का जल, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता योजना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, हर खेत तक सिंचाई का पानी तथा अन्य योजनाओं/ कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में जानकारी दी गई मार्च 2025में जिले का रैंकिंग 20वां है। जिलाधिकारी द्वारा सभी सूचकांकों के प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की गई। सभी सूचकांकों में जिले की रैंकिंग को और बेहतर करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
सात निश्चय पार्ट-2 के अंतर्गत युवाओं के कौशल विकास, स्वच्छ गांव समृद्ध गांव, स्वच्छ शहर विकसित शहर, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई एवं
ससमय योजनाओं के क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो और कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू करना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने प्रत्येक योजना के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगामी समीक्षा बैठक में ठोस प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।



