सीतामढ़ी

सोनबरसा के अररिया में कार सवार को बाइक सवार ने लूटा

सोनबरसा के अररिया में कार सवार को बाइक सवार ने लूटा

कुणाल किशोर सीतामढ़ी

सीतामढ़ी: जिले के सोनबरसा प्रखण्ड अन्तर्गत भुतही थाना क्षेत्र के अररिया चौक के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर मुजफ्फरपुर के व्यवसायी आकाश बंका से कार, 1.75 लाख रुपए व दो मोबाइल लूट लिये. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दो बदमाश कार सहित जयनगर की ओर भाग निकले. हालांकि, पुलिस टीम ने लूटी गयी कार बरामद कर ली है. लूट की घटना, तब प्रकाश में आया, जब पीड़ित व्यवसायी मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग वार्ड नंबर 38 निवासी आकाश बंका पिता अंजनी कुमार बंका बुधवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.प्राथमिकी में बताया है कि वह अपनी क्रेटा कार से सोनबरसा के कुछ कपड़ा व्यवसायियों से बकाया पैसा वसूल करने आये थे. मुजफ्फरपुर शहर में रेणु टैक्सटाइल नामक फर्म है. दिन के करीब तीन बजे जब वह अररिया चौक, जयनगर रोड स्थित एक कपड़ा दुकानदार सुनील के पास पहुंचे, तथा दक्षिण दिशा की ओर अपनी गाड़ी खड़ी की. तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने घेर लिया. व्यवसायी के मुताबिक, एक अपराधी ने ड्राइवर को काबू में लिया, दूसरा उनके उपर पिस्टल तान दिया, जबकि तीसरे ने भी हथियार निकाल लिया और बैग छीन लिया, जिसमें लगभग 1.75 लाख रुपये नकद, एक मोबाइल तथा ड्राइवर के दो मोबाइल थे. भुतही थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया है कि लूट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button