सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में नाले में गिरा बाइक सवार, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

सीतामढ़ी में नाले में गिरा बाइक सवार, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

 

 

रिपोर्ट: विकेश कुमार पुर्वे सीतामढ़ी

 

 

 

नगर निगम की लापरवाही से रोज हो रही हैं दुर्घटनाएं

सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र में आज शाम करीब 5:30 बजे एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जिसका नाम शफी अहमद अचानक नाले में गिर गया। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचाई। यह घटना नगर निगम की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांच महीने पहले नाले के निर्माण के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन काम अब तक अधूरा पड़ा है। नाले के आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आए दिन लोग इस नाले में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम की अनदेखी के कारण आम नागरिकों की जान रोजाना जोखिम में पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

 

क्षेत्रवासियों ने बताया कि नाले के किनारे न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह जगह जानलेवा साबित हो रही है। नगर निगम की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है।

 

शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाले का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button