इटावाशिक्षा

इटावा: खेत तालाब योजना के लिए 2 जून से ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसानों को मिलेगा 50% अनुदान

इटावा: खेत तालाब योजना के लिए 2 जून से ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसानों को मिलेगा 50% अनुदान

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता

भूमि संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय जलागम इटावा, प्रमोद कुमार ने जनपद के सभी किसानों को सूचित किया है कि वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना के तहत लघु तालाब की बुकिंग हेतु पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल (upagriculture.com) पर 2 जून 2025 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। किसान ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

 

लघु तालाब का आकार 22x20x3 मीटर निर्धारित है, जिसकी कुल लागत ₹1,05,000 है। किसानों को लागत का अधिकतम 50% या ₹52,500 तक अनुदान मिलेगा। साथ ही, वॉटर लिफ्टिंग डिवाइस (पम्पसेट) पर भी 50% या अधिकतम ₹15,000 प्रति इकाई का अनुदान मिलेगा।

 

पंजीकरण के बाद टोकन कन्फर्म होने पर 10 दिन के भीतर टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी। किसान को तालाब वाली भूमि की खतौनी, खेत का फोटो और घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। भूमि सत्यापन के 30 दिन के भीतर तालाब खुदवाना और इनलेट बनवाना होगा। भुगतान डीबीटी के माध्यम से दो किश्तों में किया जाएगा।

 

अधिक जानकारी के लिए किसान कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी, इटावा से या मोबाइल नंबर 6388265234, 7409725901 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button