हस्तशिल्पियों के लिए राज्य पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित, 4 जुलाई तक जमा करें कलाकृतियां
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
उप आयुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, सुधीर कुमार ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य हस्तशिल्प एवं दक्षता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक हस्तशिल्पी अपने हस्तशिल्प पहचान पत्र एवं स्वनिर्मित कलाकृति के साथ 4 जुलाई 2025 तक कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन पत्र जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, इटावा से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन के साथ कलाकृति बनाते हुए फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी और शपथ पत्र भी संलग्न करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क किया जा सकता है।
इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली हस्तशिल्पियों को पहचान और प्रोत्साहन देना है, जिससे राज्य की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को नई ऊंचाइयां मिल सकें।



