इटावा

मनरेगा, आवास, स्वच्छता और अन्य योजनाओं की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा

मनरेगा, आवास, स्वच्छता और अन्य योजनाओं की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा

विशाल समाचार संवाददाता 

इटावा  जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा कार्यों की समीक्षा, जीरो पावर्टी अभियान, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन 2.0, गौशला, आयुष्मान भारत योजना, वृक्षारोपण कार्य, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, फैमिली आई.डी., निपुण अभियान, पी०एम० सूर्य घर योजना, लखपति दीदी योजना, सांसद निधि सम्बंधी कार्यों आदि की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई।

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत संबंधित को कार्डों की संख्या बढ़ाई जाने हेतु निर्देश दिए। वृक्षारोपण को लेकर उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारी द्वारा पूछा गया कि वन विभाग से कितने पौधे उपलब्ध कराए जाएं इसको सा समय अवगत कराया जाए।

उन्होंने फैमिली आईडी को लेकर आंगनबाड़ी एवं सुपरवाइजर तथा डूडा की महिलाओं को लगाकर फैमिली आईडी की बढ़ोतरी हेतु निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समर कैंप विधिवत चलाया जाए एवं पुस्तकों का वितरण ससमय किया जाए साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए की बच्चों के अभिभावक के खाते में धनराशि समय से पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों को गिराया जाए एवं नीलामी की जाए जिससे बरसात के समय गिरने से बच्चों को चोट ना लगे। उन्होंने कस्तूरबा गांधी स्कूल में साफ सफाई एवं खाने की व्यवस्था तथा बच्चों को सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा फॉर्म भरवा कर योजना का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने ओडीओपी में ज्यादा से ज्यादा फॉर्म भरने हेतु एवं नगरी क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा अलाउंस कर फॉर्म भरवाए जाए जिससे लोगों को लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि गौवंश की सेवा करना सरकार की प्रथम प्राथमिकता में से एक है।

उन्होंने पी.एम.सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत नए फॉर्म भरवाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन.आर.एल.एम. के अंतर्गत पेंडिंग बिल भुगतान कराए जाएं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना का लक्ष्य बढ़ाया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, श्रमायुक्त श्वेता गर्ग, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button