वारी एनर्जीज़ को पीवीईएल स्कोरकार्ड में 2025 की ‘शीर्ष प्रदर्शनकर्ता’ मान्यता
वारी एनर्जीज़ कीवा पीवीईएल के वैश्विक पीवी मॉड्यूल विश्वसनीयता स्कोरकार्ड में बनी 2025 की ‘शीर्ष प्रदर्शनकर्ता’,
यह मान्यता उच्च प्रदर्शन वाली इसकी सौर प्रौद्योगिकी में ग्राहकों के विश्वास को करती है रेखांकित
मुंबई : भारत की सबसे बड़ी सौर मॉड्यूल विनिर्माता और तेज़ी से वृद्धि दर्ज करती वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदाता, वारी एनर्जीज़ लिमिटेड को कीवा पीवीईएल के 2025 के पीवी मॉड्यूल विश्वसनीयता स्कोरकार्ड में ‘शीर्ष प्रदर्शनकर्ता’ के रूप में मान्यता दी गई है। कीवा पीवीईएल दुनिया भर में फोटोवोल्टेइक (पीवी) विश्वसनीयता बेंचमार्किंग के क्षेत्र की अग्रणी स्वतंत्र प्रयोगशाला है।
यह प्रतिष्ठित मान्यता, वारी के प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता, उत्पाद के टिकाऊ होने तथा ग्राहकों के विश्वास पर निरंतर ध्यान को उजागर करती है और उच्च दक्षता वाले, क्षेत्र-परीक्षण किए गए सौर मॉड्यूल प्रदान करने में इसके नेतृत्व की पुष्टि करती है जो वैश्विक प्रदर्शन मानकों को पूरा तो करते ही है, साथ ही उनसे भी आगे निकल जाते हैं।
यह मान्यता, कीवा पीवीईएल के कठोर उत्पाद योग्यता कार्यक्रम (पीक्यूपी) के परिणामों पर आधारित है, जो विभिन्न किस्म के थर्मल साइक्लिंग, डैम्प हीट, यांत्रिक तनाव अनुक्रम (मैकेनिकल स्ट्रेस सीक्वेंस) और पोटेंशियल इन्ड्यूस्ड डीग्रेडेशन (पीआईडी) सहित त्वरित तनाव परीक्षणों (एक्सेलरेटेड स्ट्रेस टेस्ट) आदि को दशकों तक वास्तविक दुनिया की स्थितियों (फील्ड कंडीशन) में दोहराने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इन मानकों पर वारी के निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन से स्पष्ट है कि यह वैश्विक स्तर पर सबसे विश्वसनीय मॉड्यूल विनिर्माताओं में से एक है।
वारी एनर्जीज़ लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यकारी, डॉ. अमित पैठणकर ने कहा, “हम विनिर्माण-केंद्रित कंपनी से एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा समाधानों के वैश्विक प्रदाता के रूप में आगे बढ़ रहे हैं और कीवा पीवीईएल से मिली यह मान्यता गुणवत्ता, नवोन्मेष और दीर्घकालिक प्रदर्शन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में नामित होना हमारे ग्राहकों के हमारे उत्पादों पर गहरे भरोसे को दर्शाता है, साथ ही समाधानों के साथ ऊर्जा संक्रमण का नेतृत्व करने की हमारी ज़िम्मेदारी को भी दर्शाता है जो न केवल दक्ष हैं बल्कि टिकाऊ भी हैं।”
कीवा पीवीईएल में बिक्री एवं विपणन उपाध्यक्ष, ट्रिस्टान एरियन-लोरिको ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वारी एनर्जीज़ को एक बार फिर से पीवी मॉड्यूल विश्वसनीयता स्कोरकार्ड में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता घोषित किया गया है। सात परीक्षण श्रेणियों में से हर एक में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में सूचीबद्ध कम से कम एक मॉडल प्रकार का होना इंजीनियरिंग और विनिर्माण में गुणवत्ता के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।”
वारी उन्नत मॉड्यूल विनिर्माण से लेकर टर्नकी यूटिलिटी स्तर के समाधानों तक के लिहाज़ से अपने वैश्विक पदचिह्न का निरंतर विस्तार कर रही है और यह मान्यता नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी-संचालित और ग्राहक के लिए विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में इसकी भूमिका को और मज़बूत करती है।


