पुणे में 105 एकर पर एकात्मिक टाऊनशिप प्रकल्प में शाश्वतता के लिए हिरानंदानी कम्युनिटीज और क्रिसाला डेव्हलपर्स की टेरी के साथ साझेदारी
पुणे: शाश्वतता के द्वारे शहरी जीवन की पुनर्कल्पना की ओर हिरानंदानी कम्युनिटीज और क्रिसाला डेव्हलपर्स ने द एनर्जी ॲन्ड रिर्सोसेस इन्स्टिट्युट (टेरी) इस संस्था के साथ एक धोरणात्मक सामंजस्य करार किया है.नॉलेज पार्टनर के रूप में टेरी का सहयोग पुणे के उत्तर हिंजवडी क्षेत्र में विकसित की जा रही 105 एकर एकात्मिक टाऊनशिप के लिए है.
यह साझेदारी रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी तरह की पहली साझेदारी है, जहां शाश्वतता , हवा गुणवत्ता व्यवस्थापन और जीवन की गुणवत्ता को टाउनशिप नियोजन, विकास और कार्यान्वयन के केंद्र में रखा जा रहा है.हिरानंदानी कम्युनिटीज और क्रिसाला डेव्हलपर्स द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की जा रही इस टाऊनशिप को पहले से ही स्मार्ट शहरीकरण और शाश्वत पायाभूत सुविधांओ के लिए एक बेंचमार्क के रूप में देखा जा रहा है .



