
यूएसटी ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दो नए कार्यालयों के साथ भारत में किया अपनी उपस्थिति का विस्तार
● यूएसटी ने पिछले आठ महीनों में छह नए कार्यालयों के साथ पूरे भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया
● गुड़गांव और नोएडा का कार्यालय 2025 के दौरान इकाई के लिहाज़ से भारत में यूएसटी का तीसरा और चौथा विस्तार है
पुणे: वैश्विक स्तर की प्रमुख डिजिटल परिवर्तन समाधान कंपनी, यूएसटी ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दो नए कार्यालयों – गुड़गांव और नोएडा – के उद्घाटन की घोषणा की है, जिनसे भारत में इसकी उपस्थिति का विस्तार होगा। 256-सीटर गुड़गांव (गुरुग्राम) कार्यालय डब्ल्यूओसीओ वाणिज्यिक स्थान पर स्थित है, जबकि 215-सीटर नोएडा कार्यालय लॉजिक्स साइबर पार्क में है। इन दोनों इकाइयों का उद्घाटन हाल ही में क्षेत्र में कार्यालयों के समेकन प्रयास के हिस्से के रूप में किया गया।
गुड़गांव और नोएडा कार्यालय स्थानों का उद्घाटन चीफ वैल्यू ऑफिसर और डेवलपमेंट सेंटर ऑपरेशंस के वैश्विक प्रमुख, सुनील बालकृष्णन; एचआर बीएसई प्रमुख, सरत राज; यूएसटी दिल्ली के सेंटर हेड, चंद्रशेखरन सुंदरेसन; और यूएसटी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों ने किया।
यूएसटी दिल्ली के सेंटर हेड, चंद्रशेखरन सुंदरेसन ने इस अवसर पर अपनी टिप्पणी की, “हम दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपने निरंतर विस्तार को लेकर उत्साहित हैं, जो उत्तरी भारत में हमारी महत्वपूर्ण उपस्थिति को दर्शाता है। नोएडा और गुड़गांव में कार्यालयों के साथ, हम पूरे क्षेत्र में आईटी क्षेत्र में आशाजनक वृद्धि देख रहे हैं, और हमें दृढ़ विश्वास है कि यूएसटी इस वृद्धि को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभाएगा। हमें विश्वास है कि यह विस्तार हमारी क्षमताओं को और बढ़ाएगा, हमें नवोन्मेष के मामले में सबसे आगे ले जाएगा और इस तरह हम अपने ग्राहकों को उच्च-मूल्य वाले समाधान प्रदान करते रहेंगे।”
नोएडा में नए खुले कार्यालय में परिसर के अंदर एक टर्फ और एक पूर्ण-सुविधायुक्त कैफेटेरिया है, जबकि गुड़गांव कार्यालय कर्मचारियों के लिए रोमांचक सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार है। यूएसटी दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कार्यालयों से दूरसंचार, स्वास्थ्य सेवा, खुदरा, हाई-टेक, इंजीनियरिंग और ऑटोमोटिव सहित विविध क्षेत्रों के ग्राहकों को सेवा प्रदान करेगी।
यूएसटी देश भर में अपने पदचिह्नों का विस्तार कर रही है और डिजिटल परिवर्तन और प्रौद्योगिकी सेवा क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की अपनी भूमिका बढ़ा रही है। हाल ही में, यूएसटी ने कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक कार्यस्थल बनाने के इरादे से 300-सीटर कार्यालय के साथ बेंगलुरु में अपनी चौथी इकाई का उद्घाटन किया। मार्च 2025 में, यूएसटी ने पुणे में 1,000-सीटर कार्यालय का उद्घाटन किया, जहां शहर में अगले 5 साल के दौरान रोज़गार के 6,000 अवसर पैदा करने की योजना है। पिछले साल, यूएसटी ने एक डिज़ाइन एक्सपीरियंस सेंटर के साथ बेंगलुरु में दूसरा कार्यालय खोला था। कंपनी ने केरल के कोच्चि में अपने स्वामित्व वाले परिसर की नींव भी रखी, और यहां उसकी अगले पांच साल में 3,000 नौकरियां पैदा करने की योजना है, जो इस क्षेत्र में विकास और निवेश के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस कंपनी की स्थापना 1999 में हुई थी। इसका मुख्यालय अमेरिका में है जबकि भारत में इसका मुख्यालय तिरुवनंतपुरम में है और इसने देश भर में अपना विस्तार किया है। इसके कार्यालय बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, हैदराबाद, कोच्चि, पुणे, मुंबई, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली एनसीआर, अहमदाबाद, होसुर जैसे प्रमुख स्थानों पर हैं तथा भारत में इसके 20,000 से अधिक कर्मचारी हैं।



