
नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
रिपोर्ट कुणाल किशोर सीतामढ़ी
सीतामढ़ीः नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराया के मकान में रह रहे दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना बुधवार की दोपहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जब बच्ची घर में अकेली सो रही थी तो बदमाश उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची धक्का मारकर बाहर निकली और चिल्लाने लगी, आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे तो बदमाश फरार हो गया। उसकी मां ने तुरंत डायल 112 पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंची और बच्ची को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया, जहां से चिकित्सक ने जांच की। बच्ची के मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें भुतही थाने के मढ़िया गांव निवासी राकेश कुमार को आरोपित किया है। नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मां द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



