इटावा

SSP इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड की सलामी

SSP इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड की सलामी

इटावा विशाल समाचार संवाददाता

इटावा आज दिनांक 06.06.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा, श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, इटावा में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। परेड के उपरांत महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण भी किया गया।

 

मुख्य बिंदु:

शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस:

पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने हेतु सभी पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई। अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई।

 

दिशा-निर्देश एवं शस्त्र प्रशिक्षण:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस बल को परेड ड्रिल के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, शस्त्रों को खोलने एवं बंद करने की जानकारी भी दी गई।

 

यूपी 112 पीआरवी, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन का निरीक्षण:

महोदय द्वारा यूपी 112 पीआरवी, डॉग स्क्वॉड एवं ड्रोन आदि का निरीक्षण किया गया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट आदि का निरीक्षण कर उनकी नियमित सफाई, देखरेख एवं कुशल संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

आदेश कक्ष एवं अभिलेखों की जांच:

परेड के उपरांत पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टर एवं अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही, पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम किया गया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button