इटावा

इटावा: अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

इटावा: अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने दिए कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता– कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

 

अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि कोई भी अपराधी सजा पाने से बचना नहीं चाहिए। उन्होंने अपराधियों को समाज के लिए नासूर बताते हुए कहा कि उनके प्रति किसी भी प्रकार की रहमदिली न बरती जाए। अपराधियों को समाजिक हित में जेल भेजना आवश्यक है, वहीं निर्दोष लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

 

महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने महिला संबंधी अपराधों, पास्को एक्ट से जुड़े मुकदमों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन मामलों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

पुलिस और अभियोजन की एकजुटता पर बल

उन्होंने आपराधिक मामलों में लिप्त अपराधियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। साथ ही, पुलिस और अभियोजन अधिकारियों को एकजुट होकर ठोस कदम उठाने की बात कही।

 

गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य कानूनी प्रावधानों पर विशेष ध्यान

जिलाधिकारी ने गुण्डा एक्ट पर तत्काल कार्रवाई, लगातार अपराध करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई, और गैंगस्टर, महिलाओं व बच्चों से संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों की सूची बनाकर व्यापक कार्य योजना तैयार करने को कहा।

 

विटनेस प्रोटेक्शन और मेडिकल रिपोर्ट्स की गुणवत्ता

उन्होंने विटनेस को प्रोटेक्शन देने, ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बड़े अपराधियों को सजा दिलाने, और मेडिकल रिपोर्ट्स में डॉक्टर का नाम व डिज़ाइनेशन अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारीगण रहे उपस्थित

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एस.पी.आर.ए., फौजदारी, पास्को एक्ट, राजस्व, दीवानी, गैंगस्टर एक्ट आदि के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button