
जिलाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं
सीतामढ़ी, विशाल समाचार संवाददाता
जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार बलिदान, त्याग और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं इंसानियत के मूल्यों को अपनाने का संदेश देता है।
जिलाधिकारी श्री पांडेय ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि यह त्योहार हम सभी के जीवन में अमन, सुकून, तरक्की और कामयाबी लेकर आए। आइए, हम सभी मिलकर इस पावन अवसर को शांति, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं तथा जिले में गंगा-जमुनी तहजीब की रिवायत को और भी मजबूती दें।”
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि सभी लोग त्योहार को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं और समाज में एकता एवं सद्भावना की मिसाल पेश करें।



