इटावा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनी, गुणवत्तापूर्ण समाधान का दिया आश्वासन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनी, गुणवत्तापूर्ण समाधान का दिया आश्वासन

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं। श्री श्रीवास्तव ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।

 

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता की और निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करना इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

इटावा पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास को बढ़ाना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय मिले और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button