इटावा

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता:

इटावा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विस्तार से चर्चा की गई।

थर्ड पार्टी क्वालिटी चेक और सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोडिंग के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु थर्ड पार्टी क्वालिटी चेक कराने और उसकी रिपोर्ट सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

पेयजल एवं पंपहाउस निर्माण पर विशेष चर्चा

जल निगम (नगरीय) के अंतर्गत नगर पंचायत इकदिल में पेयजल पुनर्गठन योजना और बकेवर में पंपहाउस निर्माण के कार्यों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सैफई में अर्बन डेवलपमेंट एवं स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्य उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम के तहत सैफई में अर्बन डेवलपमेंट कार्य और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में मैस के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

50 बेडेड फील्ड हॉस्पिटल में इमरजेंसी एक्जिट और छत से पानी आने की समस्या के त्वरित समाधान के आदेश भी दिए गए।

विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्य

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, कांधनी एवं ब्लॉक महेवा के ग्राम बहेड़ा में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।

जिला संयुक्त चिकित्सालय का कार्य जल्द पूर्ण कराने एवं स्टाफ को सिस्टम ऑपरेट करने की ट्रेनिंग देने के निर्देश।

पर्यटन एवं मंदिर सौंदर्यीकरण

सरसई नावर स्थित हजारी महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराकर उसका उद्घाटन माननीय मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कराने के निर्देश।

बालिका इंटर कॉलेजों में सुविधाओं का विस्तार

इटावा, चकरनगर, सिंडौस, उदी एवं जसवंतनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय ब्लॉक एवं मल्टीपरपज हॉल के निर्माण पर चर्चा।

उदी के इंटर कॉलेज में सबमर्सिबल सुधारने और जसवंतनगर में शनशेड के प्लास्टर एवं टाइल्स के कार्य को दुरुस्त कराने के निर्देश।

अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य महिला पुलिस चौकी परामर्श केन्द्र, भरथना के प्रशासनिक भवन का निर्माण।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भवन में मीटिंग रूम ग्राउंड फ्लोर पर बनाने के निर्देश।

नगला हीरा लाल में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण।जिला कारागार में बेकरी निर्माण।जनपद में जगह-जगह साइनेज बोर्ड्स लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश।

बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, पीडब्ल्यूडी, नलकूप विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button