
कार्य स्थल पर तैनात महिला कर्मियों के बिंदुओं पर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
विशाल समाचार संवाददाता
इटावा : जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कार्य स्थल पर तैनात महिला कर्मियों के बिंदुओं पर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
उन्होंने कहा कि कार्य क्षेत्र भ्रमण पर एवं कार्यालय में किसी भी महिला अधिकारी व कर्मचारियों को कोई असुविधा उत्पन्न होती है तो इसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में गठन कर कमेटी बनाई जाए जिससे समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि सी बॉक्स पोर्टल पर महिलाएं अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकती हैं जिसका तत्काल निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में महिला शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी महिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी को ई-ऑफिस पर कार्य करना आना चाहिए एवं सभी की ई-मेल आई0डी0 बनवाना अनिवार्य है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह द्वारा बताया गया कि दो सदस्य, जिनमें से कम से कम एक महिला होगी, जो महिलाओं की समस्याओं के प्रति प्रतिबद्ध ऐसे गैर-सरकारी संगठनों या संगमों में से या ऐसा व्यक्ति, जो लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित ऐसे मुद्दों से सुपरिचित हो जो विहित किए जाएं, नामनिर्दिष्ट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अपनी हैसियत का इस प्रकार दुरुपयोग करता है, जिससे उसका पद पर बने रहना लोक हित पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला हो गया है, वहां, यथास्थिति, ऐसे पीठासीन अधिकारी या सदस्य को समिति से हटा दिया जाएगा और इस प्रकार सुजित रिक्ति या किसी अन्य आकस्मिक रिक्ति को इस धारा के उपबंधों के अनुसार नए नाम निर्देशन द्वारा भरा जाएगा।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी ताखा श्वेता मिश्रा, उप जिलाधिकारी न्यायिक दीप शिखा, जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग, नायक तहसीलदार प्रीति सिंह, समस्त महिला लेखपाल सहित अन्य महिला अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


