इटावा

इटावा में 13 जून को महिला जनसुनवाई, आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान रहेंगी मौजूद

इटावा में 13 जून को महिला जनसुनवाई, आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान रहेंगी मौजूद

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता

जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह ने जानकारी दी है कि आगामी 13 जून 2025 को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान इटावा में महिला जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई अपरान्ह 12 बजे सिंचाई गैस्ट हाउस, इटावा के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी।

 

इस जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे नियत समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे आयोग अध्यक्ष के समक्ष रख सकती हैं।

 

प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button