कलेक्टर आज करेंगी कृषि आदानों की समीक्षा
रीवा आलोक कुमार तिवारी: . कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल 13 जून को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कृषि आदानों की समीक्षा करेंगी। बैठक में आगामी 18 जून को प्रस्तावित कृषि उत्पादन आयुक्त महोदय की समीक्षा बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं की भी विभागवार समीक्षा की जाएगी। कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी, दुग्ध संघ, विपणन संघ, मण्डी बोर्ड तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को विभागीय जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।



