सड़क निर्माण, जल जीवन मिशन व अन्य विकास कार्यों हेतु भूमि अधिग्रहण संबंधी बैठक आयोजित
विशाल समाचार संवाददाता
इटावा जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागर में समन्वय- सड़क निर्माण/ जल जीवन मिशन हेतु भूमि/ भरथना बाईपास भूमि अधिग्रहण/ पी0एम0 कुसुम सी-2 योजना/ पंचायत उत्सव भवन-बारात घर निर्माण/ मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, ग्रामीण स्टेडियम, सामुदायिक केंद्र, आयुर्वेदिक चिकित्सालय हेतु भूमि आदि के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी महोदय ने कुसुम सी-2 योजना के अंतर्गत कहा कि वेंडर्स को बुलाकर जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि चिन्हांकन होते ही बिना विलंभ किए किसानों के साथ तुंरत एग्रीमेंट कराया जाए और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने पी0डब्लू0डी0 विभाग से सड़क पर गढ्ढे भराव को लेकर चर्चा की। उन्होंने वन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन अन्य विभाग को जमीन की जरूरत है उन्हें वन विभाग की जमीन प्राप्त कराई जाए जिससे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने जल-जीवन मिशन के अंतर्गत भूमि चिन्हांकन हेतु चर्चा की। जिलाधिकारी महोदय ने युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण स्टेडियम बनाने के लिए भूमि चिन्हांकन हेतु चर्चा की साथ ही उन्होंने बताया कि जिस गांव में कोई खेल मैदान न हो वही स्टेडियम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम बनाने हेतु लोकेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए, उन्होंने कहा कि लोकेशन अच्छी होनी चाहिए, मेन रोड पर होना चाहिए, समतल जमीन होनी चाहिए एवं पास में अधिक आबादी होनी चाहिए। उन्होंने पंचायत उत्सव भवन के निर्माण हेतु कहा कि उत्सव भवन ऐसी जगह बनाया जाए जहां बड़े आबादी वाले गांव हों, जहां शादी-विवाह के लिए लोगों के पास कोई विकल्प न हो एवं दूर-दूर तक कोई बाजार न हो। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन महत्वपूर्ण लोकेशन पर होना चाहिए एवं जहां कोई ऐसा बाजार हो जो नगर पालिका में न आता हो। उन्होंने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय योजना के अंतर्गत बताया कि स्टेडियम के निकट ही विद्यालय के लिए भूमि चिन्हांकन की गई है, जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जमीन फाइनल करके शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने सामुदायिक केंद्र बनवाने के लिए भूमि चिन्हांकन हेतु चर्चा की, जिसपर संबंधित अधिकारी ने बताया कि 6 सामुदायिक केंद्र स्वीकृत हैं एवं अन्य के लिए भूमि चिन्हांकन जारी है।
उक्त बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि, अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी विजय शंकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

