
सीतामढ़ी ग्राम बड़ी सिंहवाहिनी स्थित तालाब में मछुआरों के द्वारा मछली पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति का शव तालाब से बरामद हुआ।
रिपोर्ट कुणाल किशोर सीतामढ़ी
सीतामढ़ी ग्राम बड़ी सिंहवाहिनी स्थित तालाब में मछुआरों के द्वारा मछली पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति का शव तालाब से बरामद हुआ। जिसकी सूचना पर धानाध्यक्ष भूतही तालाब के पास पहुँच कर जाँच पड़ताल करते हुए मुत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार किए। घटना की खबर पाकर आस-पास के काफी लोग इकट्ठा हो गये जिसमें से उपेन्द्र साह पे० स्व० रामेश्वर साह ग्राम बड़ी सिंहवाहिनी थाना भुतही के द्वारा उक्त शव को अपने पुत्र पुरूषोतम कुमार उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में पहचान की गयी। पोस्टमार्टम के उपरान्त शव को उनके परिजन को अंतिम संस्कार हेतु सुपुर्द कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि कांड के मृतक पुरुषोतम कुमार के पिता उपेन्द्र साह के द्वारा अपने पुत्र की हत्या के संदर्भ में दिनांक-17.06.2025 को थाना पर आवेदन समर्पित किया गया जिसमें 01-रोहित कुमार पे० विजय साह 2- अमित कुमार पे० बिल्दु साह 03-छोटु कुमार पे० लालबाबू साह तीनों सा०- बडी सिंहवाहिनी थाना भुतही जिला सीतामढ़ी के द्वारा अपने पुत्र की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिए जाने से संबंधित बातों का उल्लेख किया गया है। जिसके अधार पर भुतही थाना कांड सं0-50/25, दिनांक 17.06.2025 धारा-103(1)/238/03(5) भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया है।
मानवीय एवं तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी के तीनों नामजद अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया तथा तीनों का स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया जिसमें तीनों के द्वारा आपस में पार्टी के दौरान गाली-गलौज होने के कारण पुरुषोतम कुमार के गले में फंदा लगाकर दबा देने एवं हत्या कर शव को तालाब में फेंक देने की बात को स्वीकार किया गया है। कांड के तीनों नामजद अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया जा रहा है।
बरामद/जब्त सामान का विवरणः शून्य।
पुलिस कार्रवाई में पकडे गये अभियुक्तों का नाम व पताः-
01- रोहित कुमार पे० विजय साह सा० बड़ी सिंहवाहिनी, थाना भुतही जिला सीतामढ़ी
02-अमित कुमार पे० बिल्दु साह, सा० बड़ी सिंहवाहिनी, थाना भुतही जिला सीतामढ़ी
03.-छोटु कुमार पे० लालबाबू साह, सा० बड़ी सिंहवाहिनी, थाना भुतही जिला सीतामढ़ी
छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
01. पु०अ०नि० रणधीर कुमार, अपर थानाध्यक्ष, भुतही थाना, सीतामढ़ी।
02. पु०अ०नि० प्रमोद सिंह, भुतही थाना, सीतामढ़ी।
03. सि०/745 राजेश कुमार, रिजर्वगार्ड, भुतही थाना, सीतामढ़ी।
04. सिं०/743 जन्मेजय कुमार रिजर्वगार्ड, भुतही थाना, सीतामढ़ी।