सीतामढ़ी

सुप्पी प्रखंड के सात विद्यालयों में अवैध भुगतान का मामला, जिलाधिकारी ने दिए प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

सुप्पी प्रखंड के सात विद्यालयों में अवैध भुगतान का मामला, जिलाधिकारी ने दिए प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

 

सीतामढ़ी कुणाल किशोर: सुप्पी प्रखंड के सात विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत परिवर्तन मूल्य के रूप में अवैध रूप से ₹17,86,574 की राशि के भुगतान का गंभीर मामला सामने आया है। जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ (मध्यान भोजन) को सुसंगत धाराओं के तहत सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

 

इसके साथ ही उन्होंने की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन तत्काल प्रस्तुत करने का भी आदेश दिया है। जिन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक इस मामले में नामजद हैं, वे निम्नलिखित हैं:

 

मध्य विद्यालय सोनाखान, सुप्पी,मध्य विद्यालय नरकटिया, सुप्पी,मध्य विद्यालय हरपुर पिपरा, सुप्पी, मध्य विद्यालय कोठिया राय, सुप्पी,मध्य विद्यालय नरहा, सुप्पी,मध्य विद्यालय गम्हरिया, सुप्पी,प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर, सुप्पी ,प्रशासनिक स्तर पर इस गड़बड़ी को लेकर अब कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button