इटावा

शैक्षिक सत्र 2025-26 में एससी/एसटी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना लागू

शैक्षिक सत्र 2025-26 में एससी/एसटी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना लागू

विशाल समाचार संवाददाता

इटावा  जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु दशमोत्तर (उच्च कक्षाओं हेतु छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन, समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या-119/2025/1400/26-3-2025-1513982 दिनांक-18.06.2025 के क्रम में जनपद की समस्त दशमोत्तर शिक्षा संस्थाओं के डीन/प्राचार्य/छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत मास्टर डाटा बेस तैयार करना, सत्यापन करना, लॉक करने व नवीन शिक्षण संस्थायें सम्मिलित होने तथा पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं के छात्रवृत्ति मास्टर डाटा बेस को अपडेट करने के सम्बन्ध में समय-सारिणी निर्गत की गयी है, जो निम्नवत् हैः- 01. प्रक्रियात्मक कार्यवाही- शिक्षण संस्था द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना- प्रदेश में स्थित नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये आवेदन करने की कार्यवाही विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाना तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना। वाह्वय प्रदेश में स्थित शासकीय/शासकीय सहायता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिये आवेदन करना तथा योजानाधिकारी / नोडल अधिकारी, मुख्यालय द्वारा पासवर्ड प्रदान करना। मास्टर डाटा में पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं (प्रदेश व वाह्य प्रदेश) द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार एफिलियटिंग एजन्सी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित/अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना। समयावधि- 07 जुलाई 2025 से 25 नवम्बर 2025 तक। 02. प्रक्रियात्मक कार्यवाही- विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन- प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर उसकी प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाइन सत्यापित करना। समयावधि- 08 जुलाई 2025 से 05 दिसम्बर 2025 तक।

छात्र स्तर से ऑनलाइन आवेदन/भुगतान आदि की प्रक्रिया- 03. प्रक्रियात्मक कार्यवाही- छात्र द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन, समयावधि- 10 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक। 04. प्रक्रियात्मक कार्यवाही- छात्र द्वारा फाइनल प्रिन्ट आउट निकालना- छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन फाइनल सब्मिशन किया जाना। समयावधि- 12 जुलाई 2025 से 03 अप्रैल 2026 तक। 05. प्रक्रियात्मक कार्यवाही- हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना- आनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना। समयावधि- 06 अप्रैल 2026 तक। 06. प्रक्रियात्मक कार्यवाही- शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना- छात्र/छात्रा द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना। समयावधि- 11 जुलाई 2025 से 16 अप्रैल 2026 तक, प्रथम चरण- 09 नवम्बर 2025 तक, द्वितीय चरण- 10 दिसम्बर 2025 तक, तृतीय चरण- 10 जनवरी 2026 तक, चतुर्थ चरण- 16 अप्रैल 2026 तक। 07. प्रक्रियात्मक कार्यवाही- विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लॉक करना- सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा संस्था में अध्यनरत वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाइन सत्यापित करना। अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लॉक करना। समयावधि- प्रथम चरण- 10 नवम्बर 2025 से 17 नवम्बर 2025 तक, द्वितीय चरण- 11 दिसम्बर 2025 से 18 दिसम्बर 2025 तक, तृतीय चरण- 12 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक, चतुर्थ चरण- 17 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक। 08. प्रक्रियात्मक कार्यवाही- त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करना- छात्र/छात्रा द्वारा किये गये ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को छात्र के लॉगिन में प्रदर्शित किया जाना तथा छात्र द्वारा त्रुटियों को ठीक किया जाना। समयावधि- तृतीय चरण- 23 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक, चर्तुथ चरण- 29 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 तक। 09. प्रक्रियात्मक कार्यवाही- छात्रों द्वारा सही आवेदन को जमा करना एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित कराना- शिक्षण संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना। समयावधि- तृतीय चरण- 31 जनवरी 2026 तक, चतुर्थ चरण- 29 अप्रैल 2026 से 13 मई 2026 तक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button