इटावा

पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को ‘O’ लेवल और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की योजना

 

 

पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को ‘O’ लेवल और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की योजना

 

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

इटावा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रदीप कुमार ने अवगत कराया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पारिवारिक आय रूपये एक लाख वार्षिक तक जीवन यापन करने वाले पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को नीलिट द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण तथा सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिलाया जाना प्रस्तावित है।नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं एवं निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा चयनित संस्थाओं द्वारा ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण प्रदान करनें के लिए विभागीय वेबसाइट http://backwardwelfare.up.gov.in पर दिये गये लिंक एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in से आवेदकों द्वारा दिनांक 14 जून 2025 से 14 जुलाई 2025 तक आनलाइन आवेदन किये जा सकते है। अन्तिम तिथि 14 जुलाई 2025 के उपरान्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें। इस हेतु दिशा निर्देश/समय सारणी उक्त वेबसाइट पर विभाग द्वारा प्रदर्शित कर दी गयी गयी है। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन करने के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कापी मय संलग्नकों/साक्ष्यों सहित आवेदन पत्र को दो प्रतियों में कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष संख्या-64 प्रथम तल, विकास भवन इटावा में जमा किया जाना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button