संवेदनशील मामलों की निष्पक्ष विवेचना हेतु इटावा के दो अभियोगों की जांच झांसी परिक्षेत्र को स्थानांतरित
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद इटावा द्वारा थाना बकेवर में पंजीकृत दो गंभीर और संवेदनशील अभियोगों की विवेचना को लेकर विशेष पहल की गई है।
थाना बकेवर पर पंजीकृत मु०अ०सं० 169/2025, अंतर्गत धारा 115(2)/309(4)/351(2)/352/127(2)/299/317(2) बीएनएस तथा मु०अ०सं० 175/2025, अंतर्गत धारा 299/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) बीएनएस की वर्तमान में प्रचलित विवेचनाओं को घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जोन के किसी अन्य जनपद से विवेचना कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा किए गए इस अनुरोध के क्रम में, उक्त दोनों अभियोगों –
मु०अ०सं० 169/2025, धारा 115(2)/309(2)/351(1)/352 बीएनएस, थाना बकेवर, जनपद इटावा
मु०अ०सं० 175/2025, धारा 299/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) बीएनएस, थाना बकेवर, जनपद इटावा
की विवेचनाएं तत्काल प्रभाव से झांसी परिक्षेत्र, झांसी को स्थानांतरित की जाती हैं।
यह निर्णय न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।


