पूणे

उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी संस्थाओं से पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी संस्थाओं से पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

 

पुणे, सहकार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को वर्ष 2023-24 के लिए शासन द्वारा सहकार पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस उद्देश्य से पुणे जिले की इच्छुक सहकारी संस्थाओं से पुरस्कार के लिए विस्तृत प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिल्हा उपनिबंधक (ग्रामीण), सहकारी संस्था श्री प्रकाश ल. जगताप ने बताया कि इच्छुक संस्थाएं अपना प्रस्ताव 2 जुलाई से 18 जुलाई 2025 के मध्य संबंधित तालुका सहाय्यक निबंधक, सहकारी संस्था या उपनिबंधक, सहकारी संस्था के कार्यालय में जमा कर सकती हैं।

 

उन्होंने यह भी बताया कि अधिक जानकारी या मार्गदर्शन के लिए संबंधित तालुका सहाय्यक निबंधक, जिल्हा उपनिबंधक अथवा विभागीय सहनिबंधक, सहकारी संस्था के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button