13वें संस्करण की सफलता के बाद TiE पुणे नर्चर एक्सिलरेटर प्रोग्राम के 14वें संस्करण के लिए आवेदन खुले
पुणे, TiE पुणे ने इस वर्ष की शुरुआत में अपने 13वें संस्करण से 35 उच्च-क्षमता वाले स्टार्टअप्स को सफलतापूर्वक स्नातक कराने के बाद, अब अपने प्रमुख नर्चर एक्सिलरेटर प्रोग्राम के 14वें संस्करण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। TiE एक गैर-लाभकारी संस्था है जो स्टार्टअप्स के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।
हालही में आयोजित नर्चर 13 के समापन समारोह में पुणे, मुंबई, औरंगाबाद, हुबली, हैदराबाद, दिल्ली और बेंगलुरु के विभिन्न स्टार्टअप्स ने भाग लिया।
इनमें हेल्थटेक, फिनटेक, एग्रीटेक, क्लीनटेक, क्लाइमेटटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, उद्योगों के लिए वर्कफ़्लो ऑटोमेशन से जुड़े SaaS समाधानों, ई-कॉमर्स, फिनऑप्स, और खाद्य एवं रसायन निर्माण जैसे क्षेत्रों के स्टार्टअप्स शामिल थे। इसने भारत के विविध स्टार्टअप इकोसिस्टम में नवाचार को बढ़ावा देने में नर्चर की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
अपनी स्थापना से ही, TiE पुणे नर्चर एक्सिलरेटर भारत के सबसे प्रभावशाली संस्थापक-केंद्रित कार्यक्रमों में से एक बन गया है। यह कार्यक्रम संरचित मार्गदर्शन, गहन व्यवसाय विश्लेषण और अनुभवी उद्यमियों से व्यक्तिगत मेंटरिंग के लिए जाना जाता है।
अब अपने 14वें संस्करण में प्रवेश करते हुए, यह पहल लगातार नए मानक स्थापित कर रही है। इसके लिए आवेदन अब औपचारिक रूप से खुले हैं और नया बैच सितंबर 2025 के अंत में प्रारंभ होगा। इस संस्करण में संस्थापक-केंद्रित मार्गदर्शन, स्केलेबल बिज़नेस मॉडल, निवेशक तैयारियों और टिकाऊ नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नर्चर 13 और 14 की चेयरपर्सन स्मिता येडेकर ने कहा,
“नर्चर की सबसे बड़ी ताकत हमारे मेंटर्स हैं। वे सिर्फ व्यवसाय की नींव मजबूत करने में मदद नहीं करते, बल्कि संस्थापकों को लचीलापन, भावनात्मक संतुलन, समालोचनात्मक सोच और स्पष्टता के साथ उद्यमशीलता की यात्रा तय करने के लिए भी तैयार करते हैं।”
जो स्टार्टअप संस्थापक TiE पुणे के वैश्विक नेटवर्क और सशक्त मेंटरशिप इकोसिस्टम के साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें इस 14वें संस्करण के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।



