
श्नाइडर इलेक्ट्रिक (Schneider Electric) ने पुणे इनोवेशन डे पर ओपन ऑटोमेशन की शक्ति को किया रेखांकित
• यह लचीले, मॉड्यूलर और विक्रेता-तटस्थ सॉफ्टवेयर का उपयोग कर सभी के लिए स्वचालन (ऑटोमेशन) उपलब्ध कराने से जुड़ा है जो औद्योगिक विकास को शक्ति प्रदान करता है
• कंपनी ने अवेवा के साथ, औद्योगिक उत्पादकता, लचीलापन और दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवीनतम नवोन्मेष का अनावरण किया।
• ओपन, सॉफ्टवेयर परिभाषित ऑटोमेशन की वास्तविक क्षमता को रेखांकित करने के लिए 190 ग्राहकों ने भाग लिया।
पुणे: ऊर्जा प्रबंधन और स्वचालन (ऑटोमेशन) के डिजिटल परिवर्तन क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी, श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने भारत के औद्योगिक परितंत्र में सॉफ्टवेयर-परिभाषित ओपन ऑटोमेशन को अपनाने में तेज़ी लाने और अधिक जागरूकता लाने के लिए पुणे में नवोन्मेष दिवस (इनोवेशन डे) का आयोजन किया। इस आयोजन का विषय था, ‘औद्योगिक स्वचालन पर पुनर्विचार: डेटा-संचालित भविष्य के लिए खुले, लचीले और वहनीय समाधानों को अपनाना’ और इसके तहत आयोजित इस कार्यक्रम में इस बात पर रोशनी डाली गई कि कैसे खुला स्वचालन चुस्त, लचीले और भविष्य के लिए तैयार औद्योगिक संचालन के निर्माण के लिए आधार के रूप में काम कर सकता है।
श्नाइडर इलेक्ट्रिक के राष्ट्रव्यापी ओपन ऑटोमेशन आंदोलन के अंग के रूप में, इस कार्यक्रम में उद्योग की हस्तियों, ओईएम, प्रौद्योगिकी भागीदारों और अन्य प्रमुख हितधारकों को बुलाया गया ताकि इस बात की पड़ताल की जा सके कि सॉफ्टवेयर-परिभाषित स्वचालन किस तरह से विरासत, हार्डवेयर वाली प्रणाली की सीमाओं का विस्तार कर रहा है। एक प्रभावी पैनल चर्चा में अग्रणी औद्योगिक संगठनों की डिजिटल परिवर्तन यात्राओं पर प्रकाश डाला गया। इस चर्चा में इस बात को रेखांकित किया गया कि कैसे इंटरऑपरेबल (अंतर-परिचालित) और स्केलेबल (विस्तार योग्य) आर्किटेक्चर (ढांचे) को अपनाने से उन्हें परिचालन संबंधी बाधाओं को दूर करने, प्रणाली की जटिलता को सरल बनाने और दक्षता तथा स्थिरता में सुधार करने में सक्षम बनाया गया।
श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया के उपाध्यक्ष – औद्योगिक स्वचालन, श्री अरविंद काकरू ने इनोवेशन डे पर कहा, “यह आयोजन हमारे इस विश्वास को पुष्ट करता है कि ओपन ऑटोमेशन सिर्फ प्रौद्योगिकी संबंधी बदलाव नहीं, बल्कि यह मानसिकता में बदलाव है। हमारे ईकोस्ट्रक्स्योर (EcoStruxure™) ऑटोमेशन एक्सपर्ट प्लेटफॉर्म के ज़रिए, हम ओईएम और अंतिम उपयोगकर्ताओं को मॉड्यूलर, विभिन्न किस्म के विक्रेताओं के लिए उपयोगी प्रणाली बनाने में सक्षम बना रहे हैं जो इंटरऑपरेबिलिटी और परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हैं। आज की चर्चा इस बात की पुष्टि करती हैं कि औद्योगिक स्वचालन का भविष्य खुला, सहयोगी और डेटा-संचालित होने में निहित है।”
श्नाइडर इलेक्ट्रिक के उपाध्यक्ष – मार्केटिंग, ग्रेटर इंडिया, श्री रजत अब्बी ने कहा, “ओपन ऑटोमेशन सिर्फ एक तकनीकी बदलाव नहीं बल्कि पूरे औद्योगिक परितंत्र के लिए एक परिवर्तनकारी अवसर है। श्नाइडर इलेक्ट्रिक में, हम उद्योग-व्यापी सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो उद्यमों को खुलेपन, लचीलेपन और सॉफ्टवेयर-आधारित नवोन्मेष को अपनाने के लिए सशक्त बनाता है। इनोवेशन डे जैसे प्लेटफॉर्म के ज़रिए, हम ग्राहकों और भागीदारों को समझ और नवोन्मेष से सशक्त बनाना चाहते हैं जो उन्हें अपनी डिजिटल परिवर्तन यात्रा को तेज़ करने और दक्षता, और स्थिरता के नए स्तरों का उपयोग करने में मदद करते हैं।”
विक्रेता लॉक-इन और जटिल रख-रखाव की विशेषता वाली विरासत प्रणाली अब आधुनिक उद्योग की गतिशील मांगों के लिए उपयुक्त नहीं हैं। ओपन ऑटोमेशन एक नया प्रतिमान प्रदान करता है जो व्यवसायों को गति और आत्मविश्वास के साथ बदलने के लिए सशक्त बनाने के लिए लचीलेपन, सहज एकीकरण और डेटा पारदर्शिता द्वारा परिभाषित किया गया है।
एक्वाटेक सिस्टम्स एशिया प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर जनरल मैनेजर इंजीनियरिंग ईस्टर्न, अमित देशपांडे,ने एक चर्चा के दौरान कहा, “जैसे-जैसे उद्योग विकसित होते हैं, तेज़ प्रतिक्रिया (एजिलिटी) और अंतर-संचालन अब विकल्प नहीं बल्कि आवश्यक हैं। सॉफ्टवेयर-परिभाषित, ओपन ऑटोमेशन को अपनाने से हम कठोर, विक्रेता-निर्भर प्रणालियों से अलग और अधिक उत्तरदायी, डेटा-संचालित परिचालन का निर्माण कर सकते हैं। इस बदलाव ने हमें अनियोजित डाउनटाइम को कम करने, संसाधन उपयोग को अनुकूलित करने और हमारे स्थिरता लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद की है।”
पुणे में इनोवेशन डे भारत के औद्योगिक और विनिर्माण विकास के केंद्र में स्थित शहर पुणे के प्रति श्नाइडर इलेक्ट्रिक की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह पहल खुलेपन, लचीलेपन और नवोन्मेष के ज़रिये डिजिटल परिवर्तन को गति देने में उद्यमों की मदद करने के प्रति कंपनी के बड़े राष्ट्रीय स्तर के दृष्टिकोण के अनुरूप है।



