पूणे

भारत फोर्ज ने एएएम इंडिया मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण किया पूरा

भारत फोर्ज ने एएएम इंडिया मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण किया पूरा

 

पुणे, : बीएफएल ने 17 अक्टूबर 2024 को की गई घोषणा और हस्तांतरण के लिए 22 अप्रैल 2025 को सीसीआई से अनुमोदन मिलने के बाद, एएएम इंडिया मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड (एएएम इंडिया) का अधिग्रहण 7,464.6 मिलियन रुपये के इक्विटी मूल्य पर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इसमें अधिगृहीत इकाई के खाते पर 1,894.8 मिलियन (1,89.48 करोड़) रुपये की नकदी शामिल है। यह नकदी भविष्य के वृद्धि के अवसरों पर उपयोग के लिए उपलब्ध है।

अंतिम इक्विटी मूल्य 30 जून, 2025 तक शुद्ध कार्यशील पूंजी समायोजन पर निर्भर करेगा।

हम एक ऐसी इकाई का अधिग्रहण कर रहे हैं, जो ऑटोमोटिव उत्पाद क्षेत्र में प्रतिष्ठित नाम है और पारंपरिक तथा न्यू मोबिलिटी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सभी प्रमुख ओईएम को आपूर्ति करती है। इस अधिग्रहण के मद्देनज़र हम भारत और दुनिया भर के ओईएम के लिए अपनी मौजूदा कल-पुर्ज़ा (कॉम्पोनेन्ट) पेशकशों के साथ-साथ उत्पाद समाधानों की भी आपूर्ति कर सकेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button