पूणे

पुणे में अमित शाह ने किया पूना लाइफस्पेस इंटरनेशनल संस्थान का भूमिपूजन — छह हजार छात्र करेंगे मेडिकल शिक्षा

पुणे में अमित शाह ने किया पूना लाइफस्पेस इंटरनेशनल संस्थान का भूमिपूजन — छह हजार छात्र करेंगे मेडिकल शिक्षा

 

पुणे ब्यूरो विशाल समाचार 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे में पूना लाइफस्पेस इंटरनेशनल (PHRC) संस्थान के प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज एवं शोध केंद्र का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय सहकार राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

 

अपने संबोधन में अमित शाह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में इस परिसर में निर्माण होने वाले चिकित्सा महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र में 6000 से अधिक छात्र मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यह केंद्र न केवल पुणे, बल्कि पूरे पश्चिम महाराष्ट्र के लिए अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनेगा।

 

उन्होंने बताया कि पूना लाइफस्पेस इंटरनेशनल लाइफ साइंसेज़ ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा विकसित किए जा रहे इस प्रकल्प में 14 एकड़ भूमि पर 1.4 मिलियन वर्ग फुट निर्माण किया जाएगा, जिसमें मेडिकल सेवा, शिक्षा और अनुसंधान का समावेश होगा।

 

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि:

 

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की सीटें दोगुनी की गई हैं।

 

पीजी सीटों में ढाई गुना वृद्धि की गई है।

 

प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों के माध्यम से गरीबों को बाजार मूल्य से केवल 20% दाम में दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

वर्ष 2013-14 में जहां भारत सरकार का स्वास्थ्य बजट 37,000 करोड़ रुपये था, वहीं 2025-26 में यह बढ़ाकर 1.37 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

 

 

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समग्र दृष्टिकोण अपनाकर स्वास्थ्य व्यवस्था को जन-सुलभ, सशक्त और सुदृढ़ बनाने का काम किया है, जिससे देश का हर नागरिक लाभान्वित है और हो रहा है।

Related Articles

Back to top button