रीवा संभाग में अब तक 311 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
रीवा ब्यूरो विशाल समाचार
. रीवा संभाग में एक जून से अब तक 311 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। संभाग में 10 जुलाई को 19 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 46 मिलीमीटर वर्षा मैहर जिले में दर्ज की गई। संभाग में एक जून से अब तक सर्वाधिक 505 मिलीमीटर वर्षा मऊगंज जिले में दर्ज की गई है। संभाग में इस अवधि में रीवा जिले में 171.6 मिलीमीटर, सतना में 253.6 मिलीमीटर, मैहर में 285 मिलीमीटर, सीधी में 356 मिलीमीटर तथा सिंगरौली जिले में 293.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में संभाग में 149 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। संभाग की औसत सामान्य वार्षिक वर्षा 1090.3 मिलीमीटर है। संभाग में सिंचाई के प्रमुख स्त्रोत बाणसागर बांध में 10 जुलाई को सुबह 8 बजे तक जल स्तर 338.88 मीटर तक पहुंच गया है। गत वर्ष 10 जुलाई तक इसका जल स्तर 332.31 मीटर पर था।



