
सीतामढ़ी जिले के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकान, धन क्रय केंद्रों एवं भंडारण गोदाम का किया निरीक्षण:–भारतीय खाद्य निगम के मुख्य महाप्रबंधक श्री कैलाश चंद्र साहू
ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी
भारतीय खाद्य निगम के मुख्य महाप्रबंधक श्री कैलाश चंद्र साहू ने सीतामढ़ी जिले के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकान, धन क्रय केंद्रों एवं भंडारण गोदाम का किया निरीक्षण
राजस्व जिला सीतामढ़ी, बिहार::—भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अंतर्गत कार्यरत भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के मुख्य महाप्रबंधक (मुख्यालय नई दिल्ली) श्री कैलाश चंद्र साहू ने दिनांक 08,09 एवं 10 जुलाई 2025 को सीतामढ़ी जिले का दौरा कर विभिन्न उचित मूल्य की दुकान (फेयर प्राइस शॉप) केंद्रों, प्राथमिक कृषि ऋण समिति(पैक्स), अधिप्राप्ति केंद्रों एवं बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा संचालित भंडारण गोदाम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने रूनी सैदपुर प्रखंड के शिवनगर पंचायत, डुमरा प्रखंड के अंतर्गत बसवरिया गांव स्थित उचित मूल्य की दुकान द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली की पारदर्शिता, लाभार्थियों की संतुष्टि एवं रिकॉर्ड प्रबंधन तथा डुमरा प्रखंड के अंतर्गत भूपभैरव धान क्रय केंद्र तथा रीगा प्रखंड के अंतर्गत कुसुमारी धान अधिप्राप्ति केंद्र की संचालन व्यवस्था की विस्तार पूर्वक समीक्षा की।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा संचालित भंडारण गोदाम सीतामढ़ी का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गोदाम के भंडारण क्षमता, खाद्यान्न की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था एवं माल प्रबंधन की प्रक्रिया की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के क्रम में श्री साहू ने जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडे के साथ बैठक की। बैठक में उचित मूल्य दुकानों एवं अधिप्राप्ति केंद्रों की कार्य प्रणाली,खाद्यान्न आपूर्ति की निरंतरता तथा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस निरीक्षण का उद्देश्य खाद्य आपूर्ति एवं भंडारण व्यवस्थाओं का स्थलीय मूल्यांकन कर संचालन में पारदर्शिता,कार्य कुशलता एवं प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत जन वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन
कार्डधारियों की पात्रता के अनुसार उचित माप एवं खाद्यान्न की गुणवत्ता सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक श्री आयुष्मान शुक्ला, सहायक महाप्रबंधक श्री सिकंदर मांझी, प्रबंधक (सामान्य) श्री विवेक कुमार एवं बिहार सरकार की ओर से जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री निशिकांत, प्रखंड आपूर्ति अधिकारी श्री गौरव वत्सल, प्रखंड सहकारिता अधिकारी श्री मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।



