रीवा

मऊगंज जिले में अब तक 537 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

मऊगंज जिले में अब तक 537 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

ब्यूरो विशाल समाचार मऊगंज

मऊगंज : मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 537.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में 11 जुलाई को 31.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 51.8 मिलीमीटर वर्षा मऊगंज तहसील में दर्ज की गई। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 460.6 मिलीमीटर, हनुमना में 631.8 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 519.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 166 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button