रीवा

युवाओं को कौशल दक्षता प्राप्त करना आवश्यक – प्राचार्य श्री पाण्डेय

युवाओं को कौशल दक्षता प्राप्त करना आवश्यक – प्राचार्य श्री पाण्डेय

रीवा ब्यूरो विशाल समाचार

रीवा में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान द्वारा युवाओं को कौशल के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से युवा कौशल दिवस का आयोजन ग्राम करहिया में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हायर सकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार सभी विद्यालयों में कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण देना आवश्यक है। प्रशिक्षण फैशन डिजायनिंग, कम्प्यूटर डाटा आपरेटर, ब्यूटी वेलनेस आदि विषयों में दिया जा सकता है। इस तरह के प्रशिक्षण में अपना व्यवसाय भी स्थापित किया जा सकता है। संस्थान के निदेशक सुनील शुक्ला द्वारा संस्थान द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार मूलक कोर्स के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समय की माँग है कि शिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुसार कोई न कोई ऐसा प्रशिक्षण हासिल करे जिससे आगे चलकर वह सफल उद्यमी बन सके। कार्यक्रम में संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी राज्यवर्धन तिवारी, राजेश मिश्रा, प्रशिक्षिका रश्मि नामदेव तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button