इटावा

इटावा में अब अपराधियों की खैर नहीं

इटावा में अपराधियों की खैर नहींएसएसपी ने डायल 112 की 10 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

 

इटावा ब्यूरो विशाल समाचार 

जनपद इटावा में अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आज रिज़र्व पुलिस लाइन, इटावा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डायल 112 सेवा के तहत इटावा को आवंटित 10 नई चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए रवाना किया।

 

मुख्यालय लखनऊ द्वारा संचालित डायल 112 सेवा के द्वितीय चरण में जनपद को 01 इनोवा व 09 नई स्कॉर्पियो वाहन प्राप्त हुए हैं। ये वाहन पीआरवी-112 (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) सेवा के माध्यम से जिलेभर में संकटग्रस्त नागरिकों को त्वरित सहायता पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे।

 

इस अवसर पर एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया कि वे सतर्कता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों पर त्वरित रिस्पांस देना ही पीआरवी सेवा की सफलता की असली पहचान है।

 

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री सुबोध गौतम, प्रतिसार निरीक्षक इटावा, प्रभारी डायल-112 एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

डायल 112 की नई गाड़ियों के शामिल होने से इटावा में कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्र

गति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button