
आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किये,मोमेंटम और क्वॉलिटी पर फोकस करने वाले दो फैक्टर-बेस्ड इंडेक्स फंड्स
एनएफओ 21 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा
मोमेंटम टॉप परफॉर्मर्स पर फोकस करेगा जबकि क्वॉलिटी का मकसद स्थिर आमदनी के जरिए निरंतरता पर रहेगा
मुंबई,: आदित्य बिरला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड (ABSLAMC) ने दो नए फैक्टर-बेस्ड इंडेक्स फंड्स लॉन्च करने की घोषणा की है। इन फंड्स के नाम हैं – आदित्य बिरला सन लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड और आदित्य बिरला सन लाइफ बीएसई 500 क्वॉलिटी 50 इंडेक्स फंड। न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 21 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे। ABSLAMC की स्थापना 1994 में हुई थी और इसे आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड और सन लाइफ (इंडिया) एएमसी इन्वेस्टमेंट्स इंक. द्वारा चलाया जाता है, जो इस कंपनी में प्रमुख शेयरधारक हैं। ABSLAMC आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड का प्रबंधन करती है, जो भारतीय ट्रस्ट अधिनियम, 1882 के तहत पंजीकृत है।
ये नए फंड्स आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के निष्क्रिय निवेश विकल्पों को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम हैं। ये फंड्स सामान्य निवेशकों को ऐसी इक्विटी रणनीतियों में निवेश का मौका देते हैं, जो नियम-आधारित और डेटा पर आधारित हैं। बीएसई 500 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड बीएसई 500 में से 50 सबसे अच्छे प्रदर्शन वाले शेयरों में निवेश करता है। ये शेयर हर तिमाही में अपडेट किए जाते हैं। यह फंड उन निवेशकों के लिए है, जो ज्यादा जोखिम ले सकते हैं और बाजार की तेजी में अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं। यह फंड उन शेयरों और सेक्टर्स में निवेश करता है जिन्होंने पिछले 12 महीनों में अच्छा रिटर्न दिया है। बीएसई 500 क्वॉलिटी 50 इंडेक्स फंड मजबूत और स्थिर कंपनियों पर ध्यान देता है, जिनका रिटर्न ऑन इक्विटी अच्छा है, कर्ज कम है और आय स्थिर है। यह फंड उन निवेशकों के लिए है, जो लंबे समय तक सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले शेयरों में निवेश करके संपत्ति बढ़ाना चाहते हैं। ये शेयर बाजार में गिरावट के समय बेहतर प्रदर्शन करते हैं और रिकवरी के दौरान अच्छा मुनाफा देते हैं।
दोनों फंड्स के लॉन्च के बारे में, आदित्य बिरला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ, ए. बालासुब्रमण्यिन ने कहा, “इन दो फंड्स को लॉन्च करने का मकसद निवेशकों को ऐसी रणनीतियों के साथ अपने इक्विटी पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने में मदद करना है, जो बाजार के उतार-चढ़ाव में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। मोमेंटम इंडेक्स तेजी से बढ़ते बाजार में ज्यादा रिटर्न देता है, जबकि क्वॉलिटी इंडेक्स स्थिर आय और बाजार की गिरावट के खिलाफ सुरक्षा देने वाले शेयरों पर ध्यान देता है। भारत की लगातार बढ़ती अर्थव्यवस्था को देखते हुए, ये दोनों फंड्स लंबे समय के निवेश के लिए सही और एक-दूसरे के पूरक हैं। निवेशक अपनी जरूरत, जोखिम लेने की क्षमता और रिटर्न की उम्मीदों के आधार पर एक या दोनों फंड्स चुन सकते हैं।”
स्मार्ट बीटा निवेश रणनीति को अपनाते हुए, दोनों फंड्स कम लागत, बिना प्रवेश शुल्क और न्यूनतम एग्जि़ट लोड के आधार पर बनाए गए हैं और ABSLAMC के सभी बाजार पूंजीकरण में संतुलित निवेश प्रदान करने के सिद्धांत से मेल खाते हैं। क्वॉलिटी इंडेक्स आमतौर पर लार्ज-कैप स्टॉक्स में ~50% आवंटन रखता है, शेष मिड- और स्मॉल-कैप में निवेश किया जाता है। मोमेंटम इंडेक्स अधिक फुर्तीला है और जून रीबैलेंस के अनुसार मिड- और स्मॉल-कैप में ~70% संयुक्त निवेश के साथ तेजी से कैप संरचना में बदलाव करता है।


