पूणे

फास्ट्रैक ने अपने नए ओशनिक्स कलेक्शन के साथ सदियों पुरानी बहस ‘पहाड़ बनाम समुद्रतट’ को किया शांत

फास्ट्रैक ने अपने नए ओशनिक्स कलेक्शन के साथ सदियों पुरानी बहस ‘पहाड़ बनाम समुद्रतट’ को किया शांत

पुणे : भारत में युवाओं के सबसे पसंदीदा फैशन ब्राण्ड फास्ट्रैक ने सदियों पुरानी बहस ‘पहाड़ बनाम समुद्रतट’ को खत्म कर दिया है, ब्राण्ड ने समुद्र से प्रेरित घड़ियों के नए कलेक्शन ‘ओशनिक्स’ के लॉन्च के साथ बेझिझक एक पक्ष को चुन लिया है। यह कलेक्शन उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है, जो पर्वत की चोटी के बजाए लहरों तथा संरचना के बजाए प्रवाह को चुनते हैं। समुद्र की ताज़गी भरी अप्रत्याशितता को दर्शाते हुए ओशनिक्स को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो समुद्र की तरह बहते हुए उत्साहित और गतिशील बने रहना चाहते हैं। समुद्र की यही भावना ब्राण्ड के इस नए कलेक्शन में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है- तो ताज़गी से भरपूर, अप्रत्याशित एवं सहज रूप से शांत है।

ओशनिक्स कलेक्शन आकार और अहसास दोनों ही रूपों में समुद्र से प्रेरित है। लहरों की बनावट वाले डायल, समुद्र के रंग वाले सेरेमिक स्ट्रैप और व्हेल के पंख से मिलती सूई जैसे सटल डीटेल्स -पानी के भीतर मौजूद गहराई एवं गतिशीलता को दर्शाते हैं। यह कैंपेन एक ऐसी दुनिया पर रोशनी डालता है जहां समुद्र की ऊर्जा व्यक्तिगत अभिव्यक्ति से मेल खाती है- ऐसे लोगों को अपने साथ जोड़ती है जो अपने प्रवाह को अपनाकर सहजता से आगे बढ़ते हैं, और समुद्र की पुकार का जवाब देते हैं, क्योंकि वास्तव में लहरें हमेशा पुकारती हुई प्रतीत होती हैं।

 

‘फास्ट्रैक में चीज़ों को अपने तरीके से ढालने का अर्थ है, बिंदास एवं प्रासंगिक बनना और कभी भी ज़रूरत से ज़्यादा अनुमान न लगाना।’ डेनी जेकब, हैड ऑफ मार्केटिंग, फास्ट्रैक ने कहा। ‘पहाड़ बनाम समुद्रतट’ की बहस हमेशा से रोमांचक रही है, लेकिन इस बार समुद्र ने बाज़ी जीत ली है। कभी कभी समुद्र बहुत उग्र रूप ले लेता है, तो कभी शांत हो जाता है, ज़्यादातर दिनों में यह अप्रत्याशित होता है। यही है ओशनिक्स के पीछे छिपी उर्जा। यह उन लोगों के लिए है समुद्र के उंची लहरों के साथ आगे बढ़ते हैं, अपने प्रवाह को बनाए रखते हैं और हमेशा अपनी ही उर्जा लेकर चलते हैं- फिर चाहे वे उग्रता के साथ आगे बढ़ें या शांत मन के साथ।’

इस कलेक्शन की कीमत रु 3795 और रु 9795 के बीच है। इस कलेक्शन की हर घड़ी आपकी कलाई पर समुद्र से प्रेरित बिंदास अहसास देती है- इस कलेक्शन में हर किसी के लिए कुछ न कुछ ज़रूर है। ये घड़ियां फास्ट्रैक के स्टोर्स, ऑनलाईन fastrack.in], टाईटन वर्ल्ड और अग्रणी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button