
जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकासात्मक योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।
सीतामढ़ी कुणाल किशोर संवाददाता
जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकासात्मक योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।योजनाओं के
ससमय निष्पादन का निर्देश दिया गया। बैठक में अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दी। Dwo ने बताया कि कुल प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध लगभग 52 प्रतिशत का निष्पादन किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी 22 तरह की सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी पूरी गंभीरता के साथ करें।सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बीडीओ एवं सीओ से कॉर्डिनेट करें। प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में सभी विभागों से समन्वय बनाएं ताकि प्राप्त आवेदनो का निष्पादन हो सके। बैठक में डीईओ को निर्देश दिया गया कि प्रखंडवार विभिन्न विद्यालयों में ब्लॉक वाइज ड्रॉप आउट चिन्हित करें एवं ड्रॉप आउट प्रतिशत कम करने हेतु अभियान चलाएं। निर्देश दिया गया कि फसल सहायता योजना से संबंधित लंबित आवेदनों का निष्पादन सभी बीडीओ एक सप्ताह के अंदर करें। पीएम विश्वकर्मा योजना से संबंधित प्राप्त आवेदन से संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराएं।वही बैंकिंग शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे एलडीएम एवं विभिन्न बैंकों से कॉर्डिनेट कर पीएम विश्वकर्मा योजना,पी एम ई जी पी एवं पी एम एफ एम ई योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निष्पादन कराना सुनिश्चित करें।बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का निष्पादन पूरी प्रतिबद्धता के साथ तय मानकों के अनुरूप करें।
बैठक में डीडीसी संदीप कुमार,एडीएम राजस्व संजीव कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे।



