पूणे

सैमसंग ने अंधेरी वेस्ट में नया प्रीमियम एक्सपीरियंस स्टोर खोला, मुंबई में रिटेल मौजूदगी को किया और मजबूत

सैमसंग ने अंधेरी वेस्ट में नया प्रीमियम एक्सपीरियंस स्टोर खोला, मुंबई में रिटेल मौजूदगी को किया और मजबूत

Pune : भारत की अग्रणी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोटस ट्रेड सेंटर में अपना नया प्रीमियम एक्सपीरियंस स्टोर लॉन्च कर देश में अपने प्रीमियम रिटेल नेटवर्क को और मजबूत किया है।

1,600 वर्ग फुट में फैला यह विशाल स्टोर सैमसंग के नवीनतम उत्पादों और स्मार्ट इकोसिस्टम का एकीकृत अनुभव प्रदान करता है। मुंबई के प्रमुख रिटेल और लाइफस्टाइल ज़ोन में स्थित इस स्टोर में सैमसंग के सभी गैलेक्सी डिवाइसेज़ – जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और स्मार्टथिंग्स इकोसिस्टम को विशेष ज़ोन में प्रदर्शित किया गया है। इंटरऐक्टिव डिस्प्ले और अनुभव आधारित ज़ोन ग्राहकों को यह महसूस कराते हैं कि सैमसंग की तकनीक उनके काम, मनोरंजन, सेहत और स्मार्ट होम को किस तरह और बेहतर बनाती है – यानी पूरी तरह से जुड़ा हुआ स्मार्ट जीवन।

सैमसंग इंडिया में डी2सी बिज़नेस और कॉर्पोरेट मार्केटिंग के प्रमुख एवं वाइस प्रेसिडेंट सुमित वालिया ने कहा, “हमारा प्रयास है कि हम तकनीकी नवाचार को ग्राहकों के और करीब लाएं और उन्हें प्रेरणादायक रिटेल अनुभव दें। अंधेरी वेस्ट में शुरू किया गया यह प्रीमियम स्टोर हमारे प्रीमियम रिटेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा लक्ष्य ऐसे केंद्र तैयार करना है जहां तकनीक, जुड़ाव और सेवा एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों।”

सैमसंग की प्रमुख पहल ‘Learn @ Samsung’ के तहत इस स्टोर में नियमित वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य एआई आधारित फोटोग्राफी, प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और गैलेक्सी डिवाइसेज़ पर डूडलिंग जैसे विषयों में युवाओं, खासकर मिलेनियल्स और जेन जी को सशक्त बनाना है। इसके अलावा, स्टोर में एक पूरी तरह सुसज्जित सर्विस सेंटर भी है, जो ग्राहकों को तेज़ और भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सेवा प्रदान करेगा।

स्टोर के भीतर डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Samsung Store+’ के ज़रिए ग्राहक आसानी से उत्पाद ब्राउज़ कर सकते हैं और अपनी पसंद का सामान घर बैठे मंगवा सकते हैं। साथ ही, स्टोर में मौजूद समर्पित सर्विस सेंटर यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहकों को खरीद के बाद बेहतर और सुविधाजनक सेवा मिलती रहे।

लॉन्च ऑफर्स:

स्टोर के उद्घाटन अवसर पर आने वाले ग्राहकों को पेटीएम फर्स्ट के तहत मिल रहे हैं खास लाभ:

· विशेष ट्रैवेल और डाइनिंग ऑफर्स

· 30 से अधिक ओटीटी, म्यूज़िक, वेलनेस और इंफोटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स पर मुफ्त सब्सक्रिप्शन

· 40+ ब्रांड्स के गिफ्ट कार्ड पर विशेष छूट और 25 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स पर आकर्षक डील्स

· देशभर के 100+ प्रीमियम रेस्टोरेंट्स में बाय-वन-गेट-वन-फ्री बुफे ऑफर सैमसंग न्यूज़रूम इंडिया सैमसंग ने अंधेरी वेस्‍ट में नए प्रीमियम एक्‍सपीरिएंस स्‍टोर के साथ मुंबई में अपने रिटेल नेटवर्क को और मजबूत किया

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button