
सीतामढ़ी में संयुक्त संगठन की बैठक में समुदाय और पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक करने पर जोर
ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी
सीतामढ़ी: पिरामल फाउंडेशन के कार्यालय में संयुक्त संगठन सीतामढ़ी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय एनजीओ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में पंचायत को मजबूत करने और जीपीपीएफटी और ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को समर्थन देने पर चर्चा की गई।
इसके अलावा, 40 चयनित पंचायतों और अन्य में स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी विशेष पहलों पर भी चर्चा की गई। स्थानीय एनजीओ को शशक्त करने के लिए रिपोर्ट लेखन, प्रस्ताव लेखन और अनुपालन में समर्थन देने पर भी चर्चा की गई।
इस बैठक में पिरामल फाउंडेशन टीम के प्रतिनिधि, यूनिसेफ, आदिति, नवजीवन, प्रवेश सेवा समिति, कर्तव्य सेवा संस्थान, प्रगति, बीजीवीपी, गांव विकास मंच आदि ने भाग लिया। सभी ने स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी अभियानों के साथ-साथ पंचायत नेतृत्व वाले हस्तक्षेपों में समर्थन देने पर सहमति व्यक्त की।
इस बैठक को सीओई टीम हाइपर लोकल एनजीओ के सदस्य सैयद अकरम हुसैन ने विशेष सहयोग दिया। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक करने और स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक ने कहा, “हमें पंचायत को मजबूत करने और स्थानीय समुदाय को स्वास्थय एवं शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा। हमें उम्मीद है कि इस बैठक से हमें एक दिशा मिलेगी और हम पंचायत राज संस्थान को मजबूत करने में सफल होंगे।”



