इटावा

राज्य कर कार्यालय इटावा में निष्प्रयोज्य सामग्री की सार्वजनिक नीलामी 5 अगस्त को

राज्य कर कार्यालय इटावा में निष्प्रयोज्य सामग्री की सार्वजनिक नीलामी 5 अगस्त को

 

इटावा, ब्यूरो विशाल समाचार 

उपायुक्त (प्रशासन), राज्य कर विभाग द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि राज्य कर कार्यालय, इटावा में रखी हुई निष्प्रयोज्य कार्यालय सामग्री की सार्वजनिक नीलामी दिनांक 05 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे राज्य कर कार्यालय, इटावा (नुमाइश चौराहा, इटावा) में की जाएगी।

 

यह सामग्री “जहाँ है, जैसी है” की स्थिति में नीलाम की जाएगी। बोलीदाता के लिए जीएसटीआईएन में पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक व्यक्ति बोली से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय परिसर में जाकर सामग्री का अवलोकन कर सकते हैं।

 

यह नीलामी समिति द्वारा निर्धारित शर्तों के अधीन होगी, जिनकी जानकारी राज्य कर कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button