रीवा

जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित न करें, इनमें तत्‍काल सुधार करायें – कलेक्‍टर 

जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित न करें, इनमें तत्‍काल सुधार करायें – कलेक्‍टर 

ब्यूरो विशाल समाचार मऊगंज

मऊगंज . कलेक्‍टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने जर्जर विद्यालय भवनों में कक्षाएं संचालित न करने के आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश में कलेक्‍टर ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों के भवन जीर्ण शीर्ण एवं क्षतिग्रस्‍त अवस्‍था में पाये गये हैं। इनमें कक्षाओं का संचालन करना आपत्तिजनक है। कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा केन्‍द्र के परियोजना समन्‍वयक को सभी विद्यालय भवनों का संयुक्‍त निरीक्षण करने और भौतिक सत्‍यापन कर उन्‍हें चिन्हित करने के निर्देश दिये हैं। उन्‍होंने कहा है कि बारिश एवं अतिवृष्टि को देखते हुए ऐसे भवनों में अध्‍ययन और अध्‍यापन कार्य संचालित न करें। कलेक्‍टर ने संबंधित निर्माण एजेंसी के माध्‍यम से जीर्ण शीर्ण एवं क्षतिग्रस्‍त विद्यालय भवनों की मरम्‍मत एवं जीर्णोंद्धार कराया जाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button