इटावा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया पारिजात पौधारोपण, कृषि नवाचारों और छात्रों के शोध कार्यों पर दिया बल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया पारिजात पौधारोपण, कृषि नवाचारों और छात्रों के शोध कार्यों पर दिया बल

शिवराज सिंह राजपूत इटावा 

उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा आज कृषि विज्ञान केंद्र, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, इटावा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पारिजात का पौधा रोपित किया गया।

 

इस अवसर पर राज्यपाल महोदया ने कृषि विज्ञान केंद्र की बागवानी पद्धति का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर एग्रीकल्चर विभाग एवं ODOP (एक ज़िला एक उत्पाद) के स्टॉल भी लगाए गए, जिनका उन्होंने अवलोकन किया।

 

इसके पश्चात महोदया ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों से प्रतिदिन योग एवं मेडिटेशन करने की अपील की और उन्हें लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के छात्र सुधांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा का उदाहरण देते हुए प्रेरित किया।

 

राज्यपाल ने दुग्धवर्धक इंजेक्शनों के दुष्प्रभाव पर चिंता जताते हुए निर्देश दिए कि ऐसे किसानों की पहचान कर उन पर रोक लगाई जाए। उन्होंने शुद्ध दुग्ध उत्पादन हेतु समय पर पोषण युक्त चारा देने पर जोर दिया।

 

महोदया ने छात्रों को फलों में लगने वाले कीट, पशुधन स्वास्थ्य, जंगली चूहों से फसल सुरक्षा, और सूखे पत्तों को मशीन से संसाधित करने जैसी समस्याओं पर अनुसंधान करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़ी स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए छात्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान किया गया।

 

इस अवसर पर सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू गुप्ता, जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम, सामाजिक निदेशक (वानिकी) श्री विकास नायक, उप कृषि निदेशक श्री आर.एन. सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button